Jharkhand Weather : कल से इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड कल से राज्‍य के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 27 अगस्‍त की बुलेटिन में दी है।

28 अगस्‍त

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

29 अगस्‍त

राज्‍य के उत्तरी-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।