महिला नेशनल फुटबॉल टीम के शिविर की मेजबानी करेगा झारखंड

खेल झारखंड
Spread the love

  • जमशेदपुर में 16 अगस्‍त को लगेगा कैंप
  • महिला फुटबॉल हब में होगा विकसित

रांची। AFC women’s Championship 2022 फ्लैगशिप कांटिनेंटल चैंपियनशिप की तैयारी अब झारखंड में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को महिला फुटबॉल के हब के रूप में विकसित करने के लिए नेशनल टीम के कैंप का आयोजन राज्य में करने की इच्छा जताई थी। संक्रमण काल में भी झारखंड की वर्ल्ड कप अंडर-17 नेशनल टीम में शामिल खिलाड़ियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया था।

ये भी पढ़े : झारखंड आकर फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, जांच के आदेश

आगे बढ़ने की बढ़ेगी इच्छाशक्ति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास के कारण ही 16 अगस्त, 2021 से जमशेदपुर में महिला नेशनल फुटबॉल टीम का शिविर लगेगा। 20 जनवरी से 6 फरवरी, 2022 तक होने वाले एशियाई कप की महिला फुटबॉल खिलाड़ी यहां तैयार होंगे। राष्ट्रीय टीम के झारखंड में प्रवास से झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों में खेलने एवं आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति बढ़ेगी।

ये भी पढ़े : झारखंड में मनरेगा से बढ़े ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, जानें कौन जिला अव्व‍ल

झारखंड की बेटी को भी अवसर

झारखंड के खेल विभाग और फुटबॉल फेडरेशन की देखरेख मे नेशनल टीम कैंप का आयोजन होगा। सीनियर महिला टीम के 30 खिलाड़ी और आठ कोचिंग स्टाफ कैंप में रहेंगे। कैंप का आयोजन जमशेदपुर टाटा फुटबॉल एकेडमी में किया जाएगा। एशिया चैंपियनशिप के लिए आयोजित कैंप में वर्ल्ड कप अंडर-17 नेशनल टीम में झारखंड की सुमति कुमारी को भी शामिल किया गया है।