लोहरदगा। जसवंत उरांव को झारखंड विधि लिपिक महासंघ का संगठन महासचिव बनाया गया है। उनका चयन झारखंड विधि लिपिक महासंघ की प्रबंधन समिति की बैठक में हुआ। इसकी अध्यक्षता महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने की। यह बैठक महासंघ के वरीय उपाध्यक्ष सचिन कुमार सिन्हा के आवासीय कार्यालय रांची में हुई थी।
ये भी पढ़े : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला, कई एसडीओ बदले
महासंघ द्वारा विधि लिपिक संघ लोहरदगा और डालटनगंज को महासंघ का निबंधन प्रपत्र प्रदान किया गया। इसमें लोहरदगा के सचिव जसवंत उरांव को तत्काल प्रभाव से महासंघ का संगठन महासचिव मनोनीत किया गया। झारखंड उच्च न्यायालय में महासंघ द्वारा जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। महासंघ की ओर से जसवंत उरांव को इसके लिए अधिकृत किया गया।
उनके मनोनयन पर नागेश्वर पांडेय, जितवाहन महतो, प्रमोद कुमार प्रजापति, सोनू कुमार वर्मा, रामसुंदर महतो, जयप्रकाश राम, इब्राहिम अंसारी, मो हकीम, दीपक कुमार, राखा साहू, ज्ञान महतो, अशोक कुमार, मनोज उरांव, राधा साहू, रामु लोहरा, मनोज प्रसाद, डॉ प्रमोद पुजारी आदि ने हर्ष जताया।