भारत ने चीन बॉर्डर के नजदीक बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। भारत ने लद्दाख में एक नई ऊंचाई हासिल की है। यह सड़क पूर्वी लद्दाख के उमलिंगला पास में स्थित है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 19,300 फीट है। इसके साथ ही भारत ने बोलिविया रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन ने यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने में कामयाबी हासिल की है। अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का रिकॉर्ड बोलिविया के नाम था। यहां उतुरुंसू ज्वालामुखी के पास स्थित सड़क समुद्र तल से 18, 953 फीट की ऊंचाई पर है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

यह सड़क 52 किलोमीटर लंबी है और उमलिंगला पास के जरिए पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर को जोड़ती है। यह चिसुम्ले और डेमचॉक को लेह से जोड़ने के लिए वैकल्पिक रास्ता देती है। इस सड़क के बनने के बाद लद्दाख की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस सड़क को बनाने में बीआरओ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान खराब मौसम से भी लगातार जूझना पड़ा है। अगर ऊंचाई की बात करें तो यह सड़क नेपाल में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी ज्यादा ऊंचाई पर है।