जुमार नदी पर बने पुल पर फंदे से लटकता मिला सीसीएल के रिटायर्ड कर्मी का शव

अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित जुमार नदी पर बने पुल पर फंदे से लटका हुआ सीसीएल के रिटायर्ड कर्मी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बूटी मोड़ निवासी छोटे लाल सिंह के रूप में हुई है। शव शनिवार की सुबह बरामद की गई है।

जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिवार वालों से बात की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।