
बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। हालात बद से बदतर हो गये हैं। लोगों को खाने-पीने की भी दिक्कत हो गयी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार के विभिन्न जिलों का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दरभंगा और मधुबनी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पुलों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिया। सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित जिले दरभंगा और मधुबनी का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को सभी तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।