भूमि पूजन वर्षगांठ: मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, आरती कर लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

अयोध्या। अयोध्या में भूमि पूजन की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम से 45 मिनट पहले अयोध्या पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे। उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और राम लला के दर्शन किए। राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया गया है।