झारखंड आकर फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, जांच के आदेश

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

पलामू। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर झारखंड आकर फंस गई। इस मामले में उपायुक्त ने जांच के आदेश दिये हैं। इसमें दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : अकाउंट बंद होने पर बोले राहुल, ट्विटर निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं

दरअसल अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर 13 अगस्त को एक होटल का उद्घाटन करने झारखंड के डालटनगंज आई थी। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। इसके मद्देनजर 250 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 50 पुलिस अधिकारी, 40 मजिस्ट्रेट, एसडीएम राजेश साह भी प्रतिनियुक्त थे। एसडीपीओ भी मौजूद थे।

इतनी सुरक्षा के बाद भी बॉलीवुड अभिनेत्री के कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। इसकी धज्जियां उड़ाई गई। अधिकारियों को मौजूदगी में निर्देश की धज्जी उड़ाई गई। मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पांकी के भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक एक प्रभारी ASI ने होटल मालिक के पक्ष में मोर्चा संभाला था। कोरोना गाइडलाइन की धज्जीू उड़ने की सूचना मिलते ही उपायुक्त शशिरंजन ने जांच के आदेश दिये। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी।