डेढ़ साल बाद सिनेमाघरों में आयी ‘पुवाड़ा’, पहले दिन की कमाई 1.25 करोड़

मनोरंजन
Spread the love

पंजाब। डेढ़ साल के इंतजार के बाद एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म ‘पुवाड़ा’ थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म ने दुनिया भर में सफल शुरुआत कर पहले द‍िन 1.25 करोड़ रुपये कमाए।

ये भी पढ़े : झारखंड आकर फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, जांच के आदेश

पंजाब और दिल्ली में कई थिएटर अभी भी बंद हैं। इसके बाद भी जहां भी फिल्म रिलीज की गयी है, वहां सभी थिएटर्स हाउसफुल हो रहे हैं। यह वास्तव में बॉक्स ऑफिस के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योंकि जहां भी फिल्म रिलीज हुई है, वहां दर्शक उत्सुकता से बाहर आते दिख रहे हैं।

फिल्म ना केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में हाउसफुल के साथ प्रदर्शन कर रही है। विदेशों में मात्र ऑस्ट्रेलिया लॉकडाउन से प्रभावित है। इसके अलावा हर जगह दर्शक सिनेमाघरों में वापस आ रहे हैं।

फिल्म का जश्न मनाने के लिए सितारे एमी विर्क और सोनम बाजवा ने कल रात चंडीगढ़ में एक विशेष स्क्रीनिंग रखी। अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस देखकर खुश हुए। सोनम बाजवा ने पुवाड़ा दिवस मनाने के लिए अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो भी बनाया। एमी ने सिनेमाघरों में वापस लौटने के लिए सभी दर्शकों का आभार जताया।

स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकारों के साथ क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। चंडीगढ़ में लॉकडाउन के बाद स्क्रीनिंग चालू होना बड़ी उपलब्‍धि‍ है। जहां प्रशंसक स्क्रीन पर और सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग के दौरान अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं।