कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में 1 लाख लोग करेंगे भोजन, तैयार हो रहा इतने तरह का भोजन

उत्तर प्रदेश मुख्य समाचार
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार 1 सितंबर को अलीगढ़ के अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में होना है। इसमें प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा, संघ के दिग्गजों के साथ ही आसपास के जिलों की जनता भी पहुंचेगी।

इन सभी के लिए 1400 कारीगर भोजन तैयार करेंगे। 700 कारीगरों के साथ राजस्थानी बूंदी लड्डू बनाने का काम शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार त्रयोदशी संस्कार में 80 हजार से एक लाख लोगों के भोजन की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय जनता के लिए रामघाट रोड की ओर से प्रवेश रहेगा, यहां छोटे-बड़े चार पंडाल लगाए गए हैं। कॉलेज रोड की ओर से वीवीआईपी के पहुंचने की व्यवस्था है। खाने की जिम्मेदारी अलीगढ़ के एक कैटर्स को सौंपी गई है। कैटर्स पवन वार्ष्णेय के अनुसार 700 कारीगरों के साथ व्यंजन बनाने का काम शुरू हो गया है।

बुफे सिस्टम में भोजन स्टील के बर्तनों में होगा, जिसमें पूड़ी, कचौड़ी, बूंदी रायता, मटर पनीर, आलू लटपटे, काशीफल, खट्टा और मीठा, छोले, मटर पुलाव व राजस्थानी बूंदी के लड्डू रखे जाने हैं। त्रयोदशी संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।