जिससे लोगों को सावधान करती है पुलिस, उसी ने एसपी के पिता को जाल में फंसाया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

साहेबगंज। जिससे पुलिस लोगों को सावधान करती है, उसी में एसपी के पिता को अपने जाल में फंसाया गये। यह मामला झारखंड कैडर की आईपीएस डॉ जया राय से जुड़ा है। वर्तमान में वह एनआईए की एसपी है। उनके पिता डॉ एनआर राय ने साहेबगंज नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक डॉ एनआर राय का बैंक खाता साहेबगंज स्‍थ‍ित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है। मंगलवार को उन्‍हें मैसेज आया कि उनका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। इसे चालू रखना चाहते हैं तो दिशा निर्देश के मुताबिक काम करें। ऐसा कर साइबर अपराधियों ने उनसे ओटीपी ले लिया। फिर उनके खाते से 5.90 लाख रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद उन्हें खाते से पैसा निकलने का मैसेज बैंक से आया। वे तुरंत शाखा गए। वहां उन्हें सलाह दी गई कि तुरंत पुलिस को सूचना दे।

डॉ राय की जया राय झारखंड कैडर की आइपीएस है। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनआईए में एसपी है। वह झारखंड साइबर सेल की प्रमुख भी रह चुकी है। जया राय झारखंड में साइबर अपराध का गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा जिले की पुलिस अधीक्षक रह चुकी है। जामताड़ा में रहते हुए साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया था।

डॉ एनआर राय ने साहेबगंज नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ राजेंद्र दुबे ने छानबीन की। जिले के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिकित्सक के साथ ठगी करने वाले साइबर अपराधी किसी भी हालत में पकड़े।