बिहार के सिवान में ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, आइए जानें

बिहार
Spread the love

सिवान। कुछ अलग करने से ही बनती है पहचान और कायम होती है मिसाल। बिहार के सिवान में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस शादी में वर पक्ष वालों ने परंपरा को तोड़ते हुए दुल्हन को अपने घर पर बुलाया, जिसके बाद आपसी रजामंदी से दोनों ने शादी की। शादियों में लड़का पक्ष लड़की के घर बारात लेकर जाता है, लेकिन अगर कोई दुल्हन विवाह करने अपने दूल्हे के घर पहुंचे, तो आप इसे क्या कहेंगे?

सीवान में हुई अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोरोना काल को देखते हुए और लड़की पक्ष पर बोझ नहीं पड़े, इसको देखते हुए लड़का पक्ष वालों ने अपनी रजामंदी से दुल्हन पक्ष के लोगों को अपने घर बुलाया और इस शादी को पूर्ण किया गया। कोरोना काल में हुई यह शादी को पूरी सादगी के साथ संपन्न कराई गई। मामला सिवान जिले के नौतन प्रखंड का है, जहां इस शादी की चर्चा कई गांवों में हो रही है।

दरअसल लड़का पक्ष वाले चाहते थे कि कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं हो। इसके साथ ही लड़की वाले पर कोई बोझ भी नहीं पड़े। ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि लड़की वाले ही हमारे घर आएं और यही शादी हो और हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही।