आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

27 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी रात के 02.28 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह के 10.14 बजे तक। योग- शोभन रात के 09.11 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 03.51 से 05.33 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का योग है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। विशेष रूप में आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आय की तुलना में व्यय में वृद्धि होगी। उन पर नियंत्रण बना कर रखें। परिवार से कोई शुभ सूचना मिलने का योग है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक-ठाक बीतेगा। युवा संतान के भविष्य की चिंता परेशान सकती है। उसके विवाह के लिए भी आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। रिश्तेदारों के कार्यों पर पैसे खर्च करने की आवश्यकता पड़ सकती है। रकम वापसी कठिन होगी। यह आपके रिश्तों में दरार भी डाल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्य विस्तार भी होगा। किसी प्रिय वस्तु की चोरी का खतरा है। इसलिए सावधान रहें। आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। पदोन्नति के साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। बड़े की सहायता से पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। दूसरों की मदद करके आपको शांति मिलेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी।  परिवार का यदि कोई सदस्य बीमार है तो उसकी स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) रोजगार के क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कामकाज में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आगे बढ़ें। सफलता का योग है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी में काम करने के इच्छुक लोग किसी बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में और मजबूती आएगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग है। इस दौरान बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) लंबित योजना को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति संभव है। इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।