आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

23 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी दिन के 10.43 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ दिन के 02.26 बजे तक। योग- वैधृति सुबह के 09.24 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- दिन के 10.45 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य जीवन आनंददायक रहेगा। आज आपका यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी व खोने का भय है। इसलिए सावधान रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपका दिन किसी ना किसी उलझन में बीतेगा। दिन का अधिक समय गैरजरूरी कार्यों में बर्बाद होगा। लोग आपसे आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करने को बाध्य करेंगे। इससे निकट भविष्य में हानि होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप सक्रिय रहेंगे। स्वयं के कार्य के साथ परिचितों के कार्यों में सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। पैतृक संपत्ति मामले में विजय के साथ भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आपके व्यवहार में आज चंचलता रहेगी। इससे आस-पास के लोग असहज होंगे। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में दिन बीतेगा। परिश्रम का फल नहीं मिलने से निराशा होगी। शाम को धन की आमद होने लगेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 23 जुलाई का राशिफल थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। कामकाज में असहयोग की स्थिति बनने पर उग्र हो सकते हैं। सहयोगी आवश्यक काम में लापरवाही दिखाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय आपको स्वयं ही लेने पड़ेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनेगी। अधिकारी के सहयोग से बाहर निकल सकेंगे। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश करने पर लाभ होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप तीर्थ की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। इसके लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। बजट से अधिक खर्च करने पर आर्थिक उलझनों में फंस सकते है। व्यवसायियों को धन लाभ होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) परिश्रम के अनुरूप आज धन लाभ होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया में उलझे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अहम के कारण तनाव संभव है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह-सुबह कोई तनावपूर्ण समाचार मिलने से मन हताश रहेगा। कार्यक्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी। इससे परेशान नहीं हो। कुछ समय बाद स्थिति नियंत्रित होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। संतान की ओर से आज आपको सुखद समाचार मिल सकता है। शाम को आपका लंबे समय से रुका हुआ काम बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों की प्रगति का योग बन रहा है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन उत्तम फलदायक है। पुरानी लटकी योजना पर अमल कर सकेंगे। भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिलेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य करने वाले को बड़ा लाभ होगा। वाहन चलाने में सतर्क रहें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।