10 जुलाई, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण (सूर्योदय के समय अमावस्या रहने के कारण)। तिथि- अमावस्या सुबह 06.46 बजे तक। उसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 01.02 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 04.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.59 से 10.43 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। घर और बाहर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसके लिए सतर्क रहें।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। यात्रा पर जाना का योग बन रहा है। हालांकि बचने का प्रयास करें। क्योंकि यात्रा कष्टदायक हो सकती है। इसी दौरान पारिवारिक व्यस्तता भी बढ़ेगी।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो आज उसमें सुधार आएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आज आपको मिलेगा। कुछ समय के लिए नए कार्य पर रोक लगानी पड़ सकती है।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कद बढ़ेगा। कारोबारी कामकाज बढ़ाने के बारे में निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी जोड़ों का जीवन आनंददायक रहेगा। संतान से सुखद सूचना मिल सकती है।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दस जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे आपके मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। ऐसे में जीवनसाथी के सहयोग से स्थिति का सामना कर सकेंगे।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यात्रा से परहेज करें। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दैनिक आवश्यकताओं के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने घर के सभी काम को यथाशीघ्र से खत्म करने की कोशिश करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नौकरी से जुड़े लोगों पर आज कार्य का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि निर्धारित समय में ही सभी कार्य पूरे होंगे। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। कारोबारी आज लेन-देन में सतर्कता बरतें।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। अपने पुराने मित्रों से आकस्मिक मुलाकात होगी। उनके साथ मौज-मस्ती करेंगे।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यापारियों को आज भरपूर लाभ के अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए भी दिन अनुकूल है। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इसमें भागदौड़ करनी पड़ेगी।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। अपनी वाणी और आचरण पर नियंत्रण रखें। अन्यथा व्यर्थ के विवाद में फंस जाएंगे। आपका सामाजिक सरोकार बढ़ेगा। इससे खुशी महसूस करेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।