आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

03 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी शाम के 05.30 बजे तक। नक्षत्र- रेवती सुबह के 06.14 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.29 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.56 से 10.41 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। धन लाभ का योग है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से आशातीत सफलता का समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन अनुकूल है। पुरानी योजना सिरे चढ़ेगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होने से खुश नजर आएंगे। जोखिम उठाने वाले कार्य व फैसले से दूर रहें। शाम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके नाम होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। इससे विरोधियों का मूड खराब हो सकता है। साथ ही कुछ अन्य भी विरोध कर सकते हैं। इससे शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ेंगी। उसे निपटने के लिए आपको अधिक सक्रिय और सतर्क होना होगा। व्यस्तता के कारण रात तक थकान महसूस हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा प्रियजनों से भी संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। अतः दैनिक काम में भी सावधान रहें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति मिलने की संभावना है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों का दायरा बढ़ेगा। खान-पान में सतर्क रहें। स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) तीन जुलाई का राशिफल चुनौतीपूर्ण है। आकस्मिक धन व्यय का योग बन रहा है। इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। पारिवारिक कारोबार करने वाले को विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा व काल-संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के हैं। प्रियजन से विवाद संभव है। वाहन चलाने में सतर्क रहें। खतरा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) उपलब्धि के हिसाब से दिन सामान्य फलदायक है। हालांकि सुख और प्रसन्न का भरपूर योग है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों में आज उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज दिन अच्छे कार्यों में बीतेगा। परोपकार के कार्य करेंगे। साझेदारी में कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो समय उत्तम है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज दान-पुण्य के कार्यों में धन व्यय करेंगे। दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आत्म संतुष्टि के साथ ही सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। कारोबारी यदि कामकाज बढ़ाने की सोच रहे हैं तो फायदा होगा। निवेश करने के लिए भी दिन उत्तम है। लाभ का योग बन रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।