सख्‍ती से ट्विटर के तेवर ढीले, भारत के नए आईटी नियमों को माना

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। सख्‍ती से आखिरकार ट्विटर के तेवर ढीले हो गये। उसने भारत के नए आईटी नियमों को मान लिया है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है।

बताते चलें कि नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्ण्व ने कामकाज संभालते ही ट्विटर को सख्त संदेश दिया है। ट्विटर की मनमानी और नए आईटी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर उन्होंने चेतावनी दी थी। कहा था कि देश का कानून सर्वोच्च है। सबको मनाना होगा। ट्विटर को भी नियमों का पालन करना चाहिए। 

नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की चेतावनी देने के तीन दिन बाद ही कानून का पालन करते हुए भारत में अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।