महंगाई के खिलाफ राजद का चरणबद्ध आंदोलन 26 जुलाई से, मंत्री होंगे शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता प्रदेश, जिला और प्रखंड मुख्यालय के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 26 जुलाई को प्रदेश कमेटी के सदस्य धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसमें मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश के सभी पदधारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित सभी नेता और कार्यकर्ता शाम‍िल होंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि‍ 29 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में जिला अध्यक्ष द्वारा धरना दिया जायेगा। उसमें सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिले में रहने वाले सभी प्रदेश के पदधारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

इसी तरह 03 अगस्त को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में दल बल के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।