रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और वन बंधु परिषद रांची के संयुक्त तत्वावधान में पतरातू अंचल के आरा शाह हेसला, जराद और नेतवा गांव में पर्यावरण एवं पोषण सेवा के तहत फलदार पौधे लगाये गये। क्लब और परिषद के सदस्य रविवार को गांव में एकल विद्यालय के बच्चों से मिले। उनकी शिक्षा संबंधित जरूरतों की जानकारी ली। उनके साथ समय बिताया।
बच्चों ने ओंकार गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, एकल गीत एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति किया। क्लब के सदस्यों ने विद्यालय एवं बच्चों की जरूरत की सामग्री उपहार स्वरूप दी। शिक्षिका को भी उपहार देकर सम्मानित किया। ग्रामीण और विद्यालय के बच्चों के साथ पर्यावरण और पौधरोपण से संबंधित नारों को लगाते हुए पर्यावरण रैली निकाली गई। रैली के बाद गांव में उच्च गुणवत्ता के आम, अमरूद, जामुन, आंवला, कमरख, अनार, शहतूत, शरीफा इत्यादि के पौधे लगाए गए।
क्लब के जनसम्पर्क पदाधिकारी राम कृष्णा जी ने बताया कि एकल विद्यालय के कार्यों से प्रभावित होकर क्लब के सदस्यों ने सामाजिक दायित्व के तहत 10 विद्यालयों के वार्षिक संचालन का जिम्मा लिया। इससे लगभग 300 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम के प्रायोजक ललित केडिया, दिलीप शर्मा और आनंद पंसारी थे।
वन बंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधर ने धन्यवाद दिया। महिला समिति की अध्यक्ष बबीता जालान ने एकल विद्यालय के दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजय सरावगी, अमित कुमार डब्बू, नीरज, सुरंजन सरकार, अमरजीत गिरधर, अभिषेक, अनिल बजाज, उमेश कामदार, वेद मिनोचा, सुनील केडिया, सुनील अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।