लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट का निःशुल्क मोतियबिंद जांच शिविर कल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। कोकर स्थित निरामया अस्पताल एवं जिला नेत्र अंधापन निवारण सोसाइटी के तत्वावधान में 17 जुलाई, 2021 को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया है। लायंस रांची ईस्ट निरामया अस्पताल में यह अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक चलेगा।

क्‍लब के जनसंपर्क पदाधिकारी राम कृष्‍ण जी ने बताया कि इस शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन 23 जुलाई, 2021 को निरामया अस्पताल में किया जायेगा। जरूरतमंद लोग इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आएं। इसका लाभ उठायें।