झारखंड के नये राज्‍यपाल पहुंचे रांची, सीएम ने की आगवानी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार की शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। रांची पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कल 14 जुलाई को राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में वे झारखंड के 10वें गवर्नर के रूप में वे शपथ लेंगे।

मनोनीत राज्यपाल के राजभवन आने पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मियों ने स्वागत किया। इससे पूर्व मनोनीत राज्यपाल को झारखंड आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन, मंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव, आलमगीर आलम, चंपई सोरेन, श्रीमती जोबा मांझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख सहित अन्य स्‍वागत किया।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज कुमार सिन्हा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, प्रधान कैबिनेट सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मनोनीत राज्यपाल को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जैप के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।