रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 23 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 21 जुलाई को दी।
22 जुलाई
उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
23 जुलाई
राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिण भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।