Jharkhand : कल से तीन दिन भारी बारिश, इन जिलों के लोग रहें सावधान

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में 7 जुलाई से लगातार तीन दिनों में कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस दिन कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की उम्मीद है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 6 जुलाई को दी।

7 जुलाई

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

8 जुलाई

राज्य  के उत्तरी, मध्य, और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

9 जुलाई

राज्य़ के मध्य और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।