झारखंड सरकार ने 36 बीडीओ का किया तबादला, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने 36 प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि स्थानांतरण/पदस्थापन से प्रभावित वैसे प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिनके स्थान पर किसी पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन अन्यन्त्र नहीं हुआ है, ये ग्रामीण विकास विभाग में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे। स्थानांतरित पदाधिकारी का अगस्त, 2021 का वेतन भुगतान स्थानांतरित स्थान से ही किया जायेगा।

उक्त स्थानांरण आदेशों का पालन एक सप्ताह के अन्तर्गत कृपया सुनिश्चित किया जाय। सभी संबंधित उपायुक्त स्थानांतरित पदाधिकारी को नव पदस्थापित स्थान पर प्रभार ग्रहण करने के लिए विरमित कर देंगे। नव पदस्थापित पदाधिकारी का प्रचार आदान-प्रदान कराना सुनिश्चित करेंगे। नव पदस्थापित पदाधिकारी प्रभार प्रतिवेदन तुरंत विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू मानी जायेगी।

ये है पूरी सूची