झारखंड सरकार ने 112 बीडीओ का किया तबादला, देखें पूरी सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने 112 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसका आदेश ग्रामीण विकास विभाग ने 1 जुलाई, 2021 को जारी कर दिया। विभाग के अपर सचिव राम कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग के स्थायी आदेश के आलोक में राज्य अंतर्गत वैसे प्रखंड, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित नहीं है, वहां अधिसूचित कार्यरत अंचल अधिकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी की शक्ति नियमित प्रखंड विकास पदाधिकारी के पदस्थापन तक प्रदत्त की जाती है। जिन प्रखंडों में अंचल अधिकारी के पद रिक्त है, उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अंचल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा।

वैसे प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिनके स्थान पर किसी पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया एवं उनका पदस्थापन अन्यत्र नहीं हुआ है, वे ग्रामीण विकास विभाग में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे। स्थानांतरित पदाधिकारी के जुलाई, 2021 का वेतन भुगतान स्थानांतरित स्थान से ही किया जायेगा। उक्त स्थानान्तरण आदेशों का अनुपालन एक सप्ताह के अंतर्गत सुनिश्चित किया जाय। सभी संबंधित उपायुक्त स्थानांतरित पदाधिकारी को नव पदस्थापित स्थान पर प्रभार ग्रहण करने के लिए अविलंब विरमित कर देंगे। नव पदस्थापित पदाधिकारी का प्रभार आदान-प्रदान कराना सुनिश्चित करेंगे। नव पदस्थापित पदाधिकारी प्रभार प्रतिवेदन तुरंत विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडू, रामगढ़ को प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोयलकेरा, पश्चिम सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

समरेश प्रसाद भंडारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम को प्रखंड विकास पदाधिकारी, चलकुशा, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित गया है।

ये है अधिसूचना