Jharkhand : रहें सतर्क, दो से तीन घंटें में इन जिलों में वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटें में कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, जामताड़ा, चतरा, खूंटी, पलामू, रांची, सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ भागों में पड़ सकता है। इसके मद्देनजर केंद्र ने यहां के लोगों को सावधान और सतर्क किया है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर चलें जायें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।