टोक्यो ओलंपिक: भारत की बेटी प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

खेल देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने की कोशिशों में जुटे भारतीय खिलाड़ी भले अभी तक यह स्‍वर्णिम सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं, पर ओलंपिक से बाहर हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

भारत की स्टार महिला रेसलर प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हरियाणा की रेसलर प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 73 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में बेलारूस की महिला रेसलर 5-0 से शिकस्त दी। प्रिया की इस सफलता के बाद उन्‍हें ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। उन्‍हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, खेल मंत्रालय, हरियाणा के खेल मंत्री, पीयूष गोयल और कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रिया के अलावा भारत की एक और युवा पहलवान तनु ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। तनु ने 43 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात देकर खिताब अपने नाम किया।