इंडियन एक्सप्लोसिब्स वर्कर्स यूनियन की बैठक, कई मजदूरों ने सदस्‍यता ली

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। गोमिया के आइईएल कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में हिंद मजदूर सभा से संबंधित इंडियन एक्सप्लोसिब्स वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें यूनियन के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह एवं महामंत्री नागेश्वर सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान दूसरी यूनियन को छोड़कर विजय कुमार महतो के नेतृत्व में 31 सदस्यों ने इंडियन एक्सप्लोसिब्स वर्कर्स यूनियन की सदस्यता ली। अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा भी मजदूरों के हक और अधिकार में कटौती की जा रही है। इससे मजदूर अपने आप को मजबूर और असहाय महसूस कर रहे हैं। हिंद मजदूर सभा से संबंधित इंडियन एक्सप्लोसिब्स वर्कर्स यूनियन मजदूरों के हित में वर्षों से कार्य कर रही है। आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन को और अधिक मजबूत बनाना है।

महामंत्री ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हित में बराबर कार्य करती रही है। उनकी वाजिब मांगो को प्रबंधन से दिलाने का प्रयास की है। यूनियन का चुनाव भी समय पर कराया जाता है। मजदूर जिसे चाहते हैं, वहीं पदधारी बनते हैं। यूनियन ऊपर से थोपने की राजनीति नहीं करती है। यूनियन में सभी सदस्यों के भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।

मौके पर मजदूर नेता आर उनेश, संतोष पांडेय, दिलीप ठाकुर, विजय कुमार महतो, लालबचन सिंह, घनश्याम प्रजापति, चंदन सिंह, अजित यादव, रूपेश पासवान, रविंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, अरविंद रविदास, रंजन पासवान, अशोक कुमार, अमर भूषण टोप्पो आदि उपस्थित थे।