रामगढ़। रामगढ़ जिले के थाना चौक पर दामोदर नदी के पुल से एक अधेड़ व्यक्ति ने नदी में छलांग दी। उसकी मौत हो गयी है।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी है। बताया जाता है कि पुल पर लोगों ने उस व्यक्ति को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया। लोगों ने जब तक उसे नदी से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
मामले की सूचना रामगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है।