तीन वर्ष से था प्रेम संबंध, दोनों पक्ष शादी के लिए थे राजी, फिर कोर्ट पहुंच गया मामला

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। युवक-युवती का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के माता-पिता शादी के लिए राजी हो गये थे। छेका और तिलक की रस्‍म हो गई थी। अचानक मामला कोर्ट में पहुंच गया। यह वाक्‍या झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के महुआटांड गांव का है।

जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र दास (26) का खेरासिंघा घोड़थ्बामा निवासी विदेशी दास की पुत्री गुंजा कुमारी (21) से 3 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें खाई थी। दोनों एक दूजे का होने के लिए अपने घरवालों से बातचीत की। युवक-युवती के अभिभावक विवाह करने को तैयार हो गए।

हिन्दू रीति रिवाज से राजेन्द्र दास के घर में 17 फरवरी, 21 को फलदान छेका की रस्‍म भी  की गई। तिलक उत्सव 10 मई, 2021 को हुआ। उसी दिन विवाह की तारीख दोनो पक्षों ने विचार कर 13 मई, 2021 तय किया। इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने लड़के के संदेश भेजा कि शादी दहेजमुक्त है।

युवक के मुताबिक इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने कुछ शर्तें रख दी। उन्‍होंने कहा कि लड़की के नाम से कोलकाता में 25 से 30 लाख का फ्लैट, लैपटॉप, स्कूटी चाहिए। अन्यथा विवाह नहीं होगा। युवक ने कहा कि उसने विवाह की पूरी तैयारी कर ली थी। रिश्‍तेदार और परिचितों को सूचना दे दी थी। निमंत्रण भी भेज दिया था।

युवक के मुताबिक लड़की ने उसे सूचना दी कि उसकी शादी कहीं और की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी। लड़के को एसएमएस भेजकर कहा कि हम दोनों भागकर मंदिर में विवाह कर लें। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों ने शादी की है या नहीं।

उधर, युवक राजेन्द्र दास ने लड़की के पिता विदेशी दास पर गिरिडीह कोर्ट में FIR भी दर्ज कराया है।