वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल हुआ गुजरात का धोलावीरा

देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। गुजरात का मशहूर हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।

यूनेस्को विश्व धरोहर समिति (WHC) के 44वें सत्र के बाद धोलावीरा को वर्ल्ड हेरिटेज को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस खबर से बहुत खुशी हुई है। धोलावीरा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र था और हमारे अतीत के साथ हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है।

गुजरात के कच्छ के भारत-पाकिस्तान सीमा पर पुरातत्व स्थल यानि धोलावीरा स्थित है। यहां से हडप्पनकालीन सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं। दुनियाभर में अपनी अनूठी विरासत के लिए मशहूर धोलावीरा साइट कच्छ के खडीर के पास है, और इसे पांच हजार साल से भी पुराना माना जाता है। इसे विश्व का पहला प्राचीन महानगर के तौर पर भी जाना जाता है। माना जाता है कि धोलावीरा में सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष और खंडहर मिले हैं और यह उस सभ्यता के सबसे बड़े प्राचीन नगरों में से एक था।

भौगोलिक तौर पर यहां वन्य अभ्यारण्य के भीतर खादिरबेट द्वीप पर ये स्थित है और यहां हजारों पक्षी भी आते हैं। 6 पुराने महानगर पुरातन संस्कृति के नगर हैं। इनमें से धोलावीरा और लोथल भारत में स्थित हैं, जिसमें आज धोलावीरा को वल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर शामिल कर लिया है।