देश में कोरोना के मामले फिर बढ़े, आये 41 हजार से अधिक नये केस

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 41,755 नए मरीजों की पहचान हुई और 39,289 ठीक हुए। इलाज के दौरान 578 संक्रमितों ने जान गंवाई। सात दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 मरीजों की पहचान हुई थी और 44,529 ठीक हुए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को 1,875 एक्टिव केस बढ़े हैं।

सबसे ज्‍यादा मरीज केरल में मिले

देश में सबसे ज्यादा 15,637 नए मरीज केरल में मिले हैं। यहां यह आंकड़ा 35 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यहां 9 जून को 16,204 केस आए थे। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,535 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के आंकड़े

केस आए: 41,755

ठीक हुए: 39,289

कुल मौतें: 578

अब तक संक्रमित : 3.09 करोड़

अब तक ठीक हुए : 3.01 करोड़

अब तक कुल मौतें : 4.12 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या : 4.26 लाख