प्रदेश में युवाओं के लिए चीयर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम चलाएगा भाजयुमो

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा संपूर्ण देश में ‘चीयर्स फॉर इंडिया बी लाइक एन ओलंपियन कार्यक्रम’ की शुरुआत कर रहा है। देश में यह पहला राजनीतिक दल है, जो इस प्रकार का कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी स्थानों पर टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को चीयर्स करेंगे। उक्‍त जानकारी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने प्रेस को 22 जुलाई को दी।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि स्थानीय युवाओं को लेकर उनके बीच दौड़, पैदल, योगा, ध्यान, जल्दी उठना, पढ़ाई जैसी गतिविधियों द्वारा खेल के प्रति उत्साह और जोश का निर्माण हो, इसके लिए प्रयास होगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनेक स्थानों पर प्रतियोगात्मक रूप में खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

तिवारी ने कहा कि झारखंड से भी तीन बेटियां ओलंपिक में भाग लेने जा रही हैं। यह राज्‍यवासियों के लिए गर्व की बात है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता खिलाड़ियों के साथ-साथ इस देश के युवाओं को भी खेल के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता रीतेश सिंह उपस्थित हुए।