‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ के गाने में दिख रही अक्षय और नूपुर की केमिस्ट्री

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अक्षय कुमार का बहुप्रतीक्षित गाना फिलहाल 2 मोहब्बत रिलीज हो गया। इसमें अक्षय और नूपुर की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। दिल छू लेने वाले इस गाने को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।

बता दें कि म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2019 में रिलीज हुआ था। इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह हाल ही में YouTube पर एक बिलियन मार्क पार करने वाले भारत के पहले गीतों में से एक बन गया है।

कुछ दिन पहले निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर इसके सीक्वल की घोषणा की थी। तभी से दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में इस गाने का टीजर YouTube पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा था। रिलीज के चंद घंटों के भीतर ही इस गाने ने तारीफें बटोरनी शुरू कर दी है।