अश्‍लील फिल्‍में बनाने के मामले में अभिनेत्री शिल्‍पा का पति गिरफ्तार

देश मनोरंजन मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्‍लील फिल्‍म बनाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में उनसे घंटों पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कि‍या। आज उन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। फरवरी, 2021 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुंबई पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कुंद्रा को गिरफ्तार कि‍या है, क्योंकि वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता लग रहे हैं।

पुलिस ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। आगे जांच भी जारी है। क्राइम ब्रांच में इसी साल फरवरी में पोर्न फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के जरिये उन्हें पब्लिश करने को लेकर एक केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी हो कि शिल्पा शेट्टी ने वर्ष, 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। उनकी पहल संतांत 2012 में वियान राज कुंद्रा ने जन्म लिया था। पिछले वर्ष उनकी दूसरी संतान बेटी समीशा ने सरोगेसी के ज़रिये जन्म लिया था।