गिरिडीह में महिला ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश,भैंसूर पर लगाया ये आरोप

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए रिश्ते नाते कोई मायने नहीं रखते। ऐसे लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है।

गिरिडीह जिले के सिहोडीह में एक 26 वर्षीय महिला ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। महिला का कहना है कि उसने भैंसूर की गलत नीयत से तंग आकर जान देने की कोशिश की।

उसने कहा कि शुक्रवार को घर पर वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। तभी उसका भैंसूर रामू राय उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। भैंसूर की नीयत भांपते हुए वह किसी तरह दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली।

महिला का कहना है कि दूसरे दिन वह जब घर लौटी, तो भैंसूर ने उसे घर से निकलने को कहा और दोबारा उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता ने हंगामा किया और भैंसूर का विरोध किया। उसके बाद भैंसूर के रवैये से ही तंग आकर उसने जहर खा लिया। महिला ने बताया कि उसका पति सूरत में काम करने गया है और उसके अकेले होने का फायदा उठाकर भैंसूर ने कई बार छेड़खानी का प्रयास किया है।

फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।