डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ परिवहन व्‍यवसायी 28 जून को मनाएंगे BLACK DAY

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में निरंतर वृद्धि से आमजन परेशान हैं। परिवहन व्यवसाय भी बुरी प्रभावित हो रहे हैं। परिवहन व्‍यापारियों का कहना है कि लगातार डीजल के दाम में वृद्धि से व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है।

वैश्विक महामारी के कारण व्यवसाय की हालत बहुत खराब है। इसे लेकर रांची गुड्स ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) के पदधारियों की 22 जून, 2021 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद हुई। इसमें तय किया गया कि 28 जून, 2021 को सभी सदस्य हाथ में काली पट्टी बांध कर और अपने-अपने प्रतिष्ठानों में काला झंडा लगा कर BLACK DAY का समर्थन करेंगे।

पदधारियों ने कहा कि अब व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही परिवहन व्यवसाय की उपेक्षा कर रही है। डीजल, पेट्रोल के दाम में यदि कमी नहीं की गई तो सभी परिवहन व्यवसायी भाड़ा बढ़ाने के लिये मजबूर होंगें। इसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी। परिवहन व्यवसायी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिये मजबूर होंगे।

सभी परिवहन व्यवसायी 28 जून को BLACK DAY का समर्थन करेंगे। सवांद में एसबी सिंह (अध्य्क्ष), नीरज ग्रोवर (सचिव), पवन शर्मा, ऋषिदेव यादव, सुनील सिंह चौहान, रवींद्र दुबे, सजंय जैन, विनय सिंह, सुनील सिंह चौहान, रवींद्र दुबे, अजीत कुमार प्रसाद, बिंदुल वर्मा, सुनील माथुर आदि शामिल थे।