आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

17 जून, 2021

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पिछले कुछ दिनों का तनाव में कमी आएगी। दिन कुछ बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से लटके हुए कार्य पूरे कर लेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कामकाज के लिहाज से समय अनुकूल है। कारोबारियों को भरपूर लाभ होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) थोड़े परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। आय के मुकाबले व्यय अधिक होगा। सोच-समझकर धन व्यय करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोगों को मन के मुताबिक कार्य दिया जाएगा। इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। अधिकारी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार समेत आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। यदि कोई भूमि या भवन खरीदने जा रहे हैं, तो सावधानी से जांच-परख लें। नुकसान का खतरा है। आपसे दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। उन्हें पूरा न कर पाने से तनाव रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) विरोधियों की साजिश चुनौती बन सकती है। सतर्कता और शांति से सामना करें। अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। कोई उपहार मिल सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 17 जून का राशिफल मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। अतः सावधान रहें। आर्थिक रूप से दिन ठीक है। भरपूर लाभ की आशा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य के लिहाज से समय शुभ है। आज का दिन नई आशा की किरणें लेकर आएगा। सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। इससे आपको आगे चलकर लाभ ही होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज सतर्क रहना अति आवश्यक है। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करें। अन्यथा नुकसान होने का खतरा है। आय से अधिक खर्च होने के कारण आपकी परेशानी फिलहाल बनी रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) यदि कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं तो विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। फिलहाल आपके समस्या में पड़ने का योग है। उचित होगा कि इसे कुछ दिन के लिए टाल ही दें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। सहयोगियों से मनमुटाव संभव है। इस कारण पूरा दिन आपको असहज रहेगा। विरोधी बिना कारण साजिश रच सकते हैं। विद्यार्थियों की परेशानी बनी रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में निरंतर लाभ होने की संभावना है। इससे जुड़ी कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। उनसे आपको लाभ मिलेगा। काफी समय से फंसा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।