धनबाद। धनबाद नगर निगम वार्ड 15 के पूर्व पार्षद अपनी मांग को लेकर लगातार पांच साल से निगम अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। अब उन्होंने अनोखे रूप से नगर निगम का विरोध किया। बरसात का पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
धनबाद नगर निगम के भूली वार्ड 15 के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार उर्फ बिलु ने नाली समस्या को लेकर नाली में ही धरने पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया।
धरने पर बैठे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि भूली के शिवपुरी क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर पिछले पांच साल से नगर निगम से गुहार लगा रहे हैं, पर निगम इस ओर पहल नहीं कर रहा है।