रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयाजित तीन दिवसीय योग कार्यक्रम का समापन 22 जून को ऑनलाइन माध्यम से हुआ। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहने के लिए युवाओं को योग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। योग करने से स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता की वृद्धि होती है, जो युवाओं के लिए उपयोगी है। 45 मिनट नियमित योग एवं आसन करने से मन थकता नहीं और दिनभर ताजगी भरी रहती है।
विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा मन चंचल होता है। इसलिए शारीरिक और मानसिक संतुलन में योग का बहुमूल्य योगदान है।
एनएसएस के विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर आनंद और धन्यवाद कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती ने किया।
सभी सफल विद्यार्थियों को कोविड-19 माहमारी से परिस्थिति समान्य होने पर सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय योग के ऑनलाइन कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयंसेवक दिवाकर आनंद, प्रिंस, संदीप, आकाश, गगन, फलक, दीपा, नेहा, रूपा, प्रभात का योगदान रहा।
प्रतियोगिताओं के विजेता
पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम – अंकिता प्रिया, समर्पण दीप बीएड कॉलेज, रांची।
द्वितीय – रुक्सार परवीन, रांची महिला महाविद्यालय।
तृतीय – जूही प्रिया, समर्पण दीप बीएड कॉलेज, रांची।
डिजिटल पोस्टर
प्रथम – संदीप कुमार, मारवाड़ी कॉलेज, रांची।
द्वितीय – रूपा कुमारी, निर्मला कॉलेज, रांची।
तृतीय – आकाश दुबे, संत जेवियर कॉलेज, रांची।
स्लोगन
प्रथम – शिवानी अग्रवाल, विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, आरयू।
द्वितीय – शुभम कुमार गुप्ता, विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग, आरयू।
तृतीय – प्रिंस कुमार तिवारी, मारवाड़ी कॉलेज, रांची।
कविता
प्रथम – श्रेयांशी चेल, रांची महिला महाविद्यालय।
द्वितीय – राहुल कुमार साहू, विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग, आरयू।
तृतीय – नेहा कुमारी, निर्मला कॉलेज, रांची।
निबंध
प्रथम – अभिलाषा कुमारी, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
द्वितीय – संकेत नाथ मिश्रा, जेएन कॉलेज, धुर्वा।
तृतीय – दिव्या कुमारी, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
योग मुद्रा फोटो
प्रथम – दीप्ति राज, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।
द्वितीय – पल्लवी विश्वकर्मा, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
तृतीय – काजल कुमारी, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
योग मुद्रा वीडियो
प्रथम – खुशबू कुमारी, समर्पण दीप बीएड कॉलेज, रांची।
द्वितीय – आकाश दुबे, संत जेवियर कॉलेज, रांची।
तृतीय – निशा महतो, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।