रैली निकालकर लोगों को टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी से सुरक्षा के लिए जगह-जगह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के प्रखंड मुख्यालय कांडी में जागरुकता रैली निकाली गई। कांडी पंचायत के तत्वावधान में निकाली गई इस रैली के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।

पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद की अध्यक्षता में निकाली गई रैली कांडी पंचायत भवन से प्रारम्भ हुई। इस दौरान कांडी बाजार, मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कांडी थाना से होकर पुनः वापस पंचायत भवन पहुंची। रैली में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी व विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं।

रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में बैनर ले रखा था। इसमें ‘हानि की बातें फेक हैं, टीका बिलकुल सेफ है, टीका जरूर लगवाना है, कोरोना दूर भगाना है, कोरोना भागेगा, कांडी जीतेगा’ जैसे कई तरह के नारे लि‍खे हुए थे। वे नारे में लगा रही थीं।