महर्षि सेवा संस्‍थान ने ऑक्‍सीमीटर और मास्‍क का वितरण किया

Uncategorized
Spread the love

रांची। महर्षि सेवा संस्थान के द्वारा मंगलवार को ऑक्सीमीटर और मास्क का वितरण कई संस्‍थाओं को किया गया। व्यक्तिगत रूप से भूषण सिंह, कमलेश कच्छ्प, महेश, बिरसा को भी यह दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि‍ आने वाले दिनों उपर्युक्त संस्थाओं को यथासंभव अन्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस वितरण कार्यक्रम में सुनील, गौरव, सुबोध पंडित उपस्थित थे। इसे सफल बनाने में प्रकाश सिन्हा, गोपी गुंजन, श्याम प्रसाद, सुनीता वाधवा, अंकिता, नीलम, अनिशा, स्वाति का सहयोग रहा। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।

इन संस्थाओं को दी गई सामग्री

1) आंचल शिशु आश्रम, बड़ा तालाब

2) मेहर, कोकर चौक

3) अपना घर, लटमा रोड, सिंह मोड़,

4) नारी निकेतन, कांके ब्लॉक

5) महर्षि मेंही आश्रम, मुरहू, खूंटी

6) मानव कल्याण समिति, जगन्नाथपुर धुर्वा

7) ओंकार वृद्धा आश्रम, ओरमांझी

8) सहयोग विलेज, वृद्धा आश्रम, खूंटी