दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार

उत्तर प्रदेश
Spread the love

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दूल्हा हिंदी का अखबार नहीं पढ़ सका तो इस कारण से उसकी शादी टूट गई। बता दें कि अखबार न पढ़ पाने की वजह यह नहीं है बल्कि कमी उसकी आंख की रोशनी को लेकर सामने आई। नजर कमजोर होना लड़के के लिए अभिशाप बन गया। शादी टूटी, दुल्हन न मिली और मुकदमा लिख गया।

दरअसल यूपी के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम निवासी बंशी थाना अछल्दा में तय की। पढ़े-लिखे लड़के को देखकर अर्जुन सिंह ने पहली ही नजर में लड़के को पसंद कर लिया।दहेज में मोटरसाइकिल व नगदी भी देकर शगुन चढ़ा। लड़की के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि 20 जून को जब बारात घर पर आई तो दूल्हे लगातार पूरे समय नजर का चश्मा लगाया दिखा। महिलाओं को संदेह हुआ, इस पर जब दूल्हा शिवम से हिंदी का अखबार बिना चश्मे के पढ़वाया तो वह पढ़ नहीं सका। लड़का बिना चश्मा के देख नहीं सकता था।

यह देख सुनकर वधु यानी अर्चना ने शादी करने से मना कर दिया। फिर दहेज में दिए गए नगदी व गाड़ी को वापस करने और जो भी शादी में खर्चा हुआ सभी की वापसी की मांग की। लड़के पक्ष ने जब इंकार किया तो वधू पक्ष की तरफ से कोतवाली औरैया में तहरीर देकर एफआईआर लिखवा दी है।