चक्रवाती तूफान की आहट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान ‘यास’ दस्‍तक देने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसके 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल और समीपवर्ती उत्तरी ओडिशा के तटों तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 155 से लेकर 165 किमी प्रति घंटे तक की प्रचंड गति से काफी तेज हवाएं चलने के साथ-साथ इन राज्यों के तटीय जिलों में भारी बारिश होने और तूफानी लहरें उठने की भी आशंका है।

चक्रवाती तूफान को देखते हुए एनडीआरएफ ने 65 टीमों को तैनात कि‍या है। इसके साथ ही 20 और टीमों को अलग से तैयार रखा गया है। जहाजों एवं विमानों के साथ थल सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के बचाव व राहत दलों को भी तैनात किया गया है।

इसके बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आज से ही देश के कई राज्‍यों में तेज हवा चल सकती है। कई जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

23 मई

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से तेज होकर 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना की संभावना है। पूर्व राजस्थान, कोंकण तथा गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम , तेलंगाना , रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी , कराइकल तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की उम्‍मीद है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है।

पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती उत्तर अंडमान सागर में (55-65 किलो मीटर की गति से आने वाली हवा तेज होकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) तेज हवा चल सकती है। 

अंडमान सागर और निकटवर्ती पूर्वमध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत हो सकती है । मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के निचले इलाके ज्वार की लहरों (1-2 मीटर ऊंची) के कारण जलमग्न हो सकते हैं।

24 मई

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और (50-60 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से ) तेज हवा चलने की संभावना है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम और केरल एवं माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। बिहार, ओडिशा, कोंकण और गोवा , मध्य महाराष्ट्र , तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख हिस्सों में तेज हवा (65-75 किलो मीटर की गति से पहुंचने वाली हवा तेज होकर 85 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। उत्तर बंगाल की खाड़ी, ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर तेज हवा (40-50 किलो मीटर की गति से पहुंचने वाली हवा तेज होकर 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

25 मई

झारखंड के कुछ स्थानों पर आंधी , बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावाना है। बिहार, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने तथा तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना है। असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तथा त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।

गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा हो सकती है। ओडिशा और केरल एवं माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

झारखंड, असम और मेघालय नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तटीय और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों , तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। ओडिशा तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है और झारखंड, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा तटीय और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख भागों में तेज हवा ( 65-75 किलो मीटर की गति से आने वाली हवा तेज होकर 85 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलेगी। उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर तेज हवा (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज होकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। मध्य बंगाल की खाड़ी , उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बंगलादेश तटों के पास और उससे दूर समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 

26 मई

बिहार, झारखंड, उप हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने एवं तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। झारखंड , असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और वर्षा की संभावना है।

गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। बिहार और तटीय तथा कर्नाटक के भीतरी भागों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर बंगाल की खाड़ी ,पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती ओडिशा-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर  तेज हवा (60-70 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से तेज होकर 80 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से) चल सकती है। मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख भागों, उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।