
रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 5 कोच यानी 23 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद-दानापुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 9 मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई, 2021 (कुल 04 ट्रिप) को प्रत्येक रविवार सिकंदराबाद से चलेगी।
सिकंदराबाद प्रस्थान रविवार 21:35 बजे, काज़ीपेट आगमन 23:18 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, गोंदिया आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, राउरकेला आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, रांची आगमन 22:55 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, जसीडीह आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे, एवं दानापुर आगमन मंगलवार 12:25 बजे होगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 07052 दानापुर-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई, 18 मई, 25 मई और 1 जून, 2021 (कुल 04 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार दानापुर से चलेगी।
दानापुर प्रस्थान 13:30 बजे, जसीडीह आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:12 बजे, धनबाद आगमन 20:48 बजे प्रस्थान 20:58 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, रांची आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, राउरकेला आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:35 बजे, बिलासपुर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:25 बजे, गोंदिया आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, काज़ीपेट आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:42 बजे एवं सिकंदराबाद आगमन गुरुवार 03:10 बजे होगा।