विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित रामलखन पेट्रोलियम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सोमवार को खुला। मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद ने फीता काट कर इसका उदघाटन किया। इस दौरान प्रोपराइटर रामनाथ साह और बलराम साह ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सेवा उपलब्ध रहेगी।
इसके बाद पेट्रोल पंप 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं होगी। मौके पर इंडियन ऑयल कंपनी के इंजीनियर दीपक कुमार, मापतौल विभाग के नीरज कुमार, अशोक कुमार, उपमुखिया विजय राम, गगन कुमार, कृष्णा बारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।