जरूरतमंदों को नि:शुल्क oximeter देगा महर्षि सेवा संस्थान

झारखंड
Spread the love

रांची। महर्षि सेवा संस्थान की मासिक आम सभा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की उपस्थिति‍ में व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर 22 मई को हुई। इसमें कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए कई निर्णय लिए गये। इस ऑनलाइन सभा में संस्थान के सचिव सुनील कुमार, सदस्य में गौरव, गोपी गुंजन, श्याम प्रसाद, सुनीता वाधवा उपस्थित थे। यह जानकारी संस्थान के राजीव गुप्ता ने दी।

ये निर्णय लिये गये

जरूरतमंद संस्थान और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क oximeter दि‍या जाएगा।

गरीब और जरूरतमंद लोगों को संस्थान की तरफ से नि:शुल्क e-pass बनाकर दिया जायेगा।

जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन (चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाले) के साथ मास्क और सेनिटाइजर बांटा जाएगा। जरूरतमंद हैल्प डेस्क नंबर पर फोन करके भी राशन प्राप्त कर सकते हैं।

Oximeter देने, e-pass बनाने और सूखा राशन बांटने के संदर्भ में जरूरतमंदों के लिये हेल्प डेस्क नम्बर जारी किया गया है, जिस पर फोन करके उक्‍त सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है।

चौक चौराहों पर कोरोना का चित्र बनाकर और इससे बचाव के उपाय के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया जायेगा।

हेल्प डेस्क नंबर

9931323392  जितेंद्र शर्मा

8271201223  सुनील कुमार

7004115578  राजीव गुप्ता

9471122943  गौरव