weather alert

Jharkhand : दो से तीन घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, पश्चिमी सिहभूम, बोकारो, गिरिडीह, खूंटी, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।