प्रतिष्ठित व्‍यवसायी और आरएसएस के पूर्व संघचालक ज्ञान प्रकाश जालान का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के प्रतिष्ठित व्यवसायी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रांची विभाग के पूर्व संघचालक ज्ञान प्रकाश जालान का 10 मई को दिल्ली में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज वहां चल रहा था। इलाज के क्रम में ही उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई राजनीतिज्ञ, समाजसेवी और व्‍यापारियों ने शोक जताया है।

ज्ञान प्रकाश जालान लोगों के बीच ज्ञानू जालान के नाम से विख्‍यात थे। उनकी गिनती झारखंड के प्रमुख उद्यमी में होती थी। जालान ब्रांड सत्तू उन्हीं का उद्यम है। वे राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुड़े होने के साथ समाजसेवी में भी सक्रिय रहे। कई तरह की चैरिटेबल गतिविधियां संचालित करते थे। उन्होंने कुछ वर्ष पहले नगड़ी के पास कुदलुम में आदित्य प्रकाश जालान बीएड कॉलेज की स्थापना भी की थी। उन्‍होंने झारखंड में झारखंड में भाजपा के विस्तार में भी उनकी अहम भूमिका निभाई।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि आरएसएस, रांची विभाग के पूर्व विभाग संघचालक और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश जालान (ज्ञानु जी) के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला। वह मेरे अभिभावक तुल्य थे। उनका निधन मेरी बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।