आरयू के पूर्व वीसी शीन अख्तर का कोरोना से निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

झारखंड
Spread the love

रांची। एक और बुरी खबर यह है कि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ शीन अख्तर का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में चल रहा था। सात दिन पूर्व उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

डॉ शीन अख्तर रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रतिकुलपति भी रहे हैं। उनके निधन से रांची के शिक्षा जगत में शोक का माहौल है। सभी मर्माहत हैं। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने भी शीन अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।